कोरोना को 30 दिन रोक पाए तो ही जीतेंगे जंग: आईसीएमआर
जैकेट व पेज 1 के शेष
वीजा कैंसिल होने के डर से कर रहे हैं बीवियों से सुलह
महिला आयोग ने 1190 मामलाें में सुलह कराई है। वहीं कई और प्रदेशों में भी एनआरआई पतियों के खिलाफ जांच चल रही है। दिल्ली में 96, उप्र में 94, हरियाणा में 68, गुजरात में 48, महाराष्ट्र में 63 और तमिलनाडु में 65 पतियों के खिलाफ जांच जारी है।
आईसीयू में उन्हीं को जगह जिनके बचने की उम्मीद
मास्क पहने हुए एक नर्स की थककर बैठ जाने की तस्वीर वायरल हो रही है, जो बताती है कि मेडिकल स्टाफ कितने दबाव में है। सबवे (मेट्रो), जिम, सिनेमा, स्कूल, यूनिवर्सिटी, सब बंद हैं। कंसर्ट्स, गेम्स, प्रार्थना सभाएं, सब रद्द हैं। होटल मालिक शिकायत कर रहे हैं कि उनकी 90% बुकिंग्स कैंसिल हो गई हैं। पिछले शनिवार को लॉम्बार्डी के आईसीयू प्रमुख एंटोनियो पेसेंती को कहा कि उनका अनुमान है, 26 मार्च तक वहां 18 हजार लोग बीमार हो चुके होंगे। इस बीच यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने खबर दी है कि लॉकडाउन की वजह से इटली के कई इलाकों में प्रदूषण कम हो गया है। सरकार स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई है। सरकार ने 8.4 अरब डॉलर खर्च करने की घोषणा की है।
23 ईरानी नेता संक्रमित, कई डॉक्टरों व नर्सों की...
ये बढ़ते कोरोना के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर इलाज में लगे हुए हैं। इनमें से कुछ ने संक्रमित होकर अपनी जान भी गंवाई है। ईरान के गिलन की 25 वर्षीय नर्गिस ख़ानालिज़ादेह कोरोनावायरस से जान गंवाने वाली पहली नर्स थी। प्रोटेक्टिव सूट और सर्जिकल मास्क के साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संक्रमित लोगों की संख्या 11,364 तक पहुंच चुकी है और मरने वालों की संख्या 514 हो गई है। संक्रमितों में 23 ईरानी नेता भी शामिल हैं। उपराष्ट्पति मसोमेह इब्तेकर भी क्वारंटाइन में थे और वे अब ठीक होकर काम पर लौट आए हैं। कोरोनावायरस पर एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करने के एक दिन बाद उप स्वास्थ्य मंत्री ईराज हारिरची भी संक्रमित हो गए और अभी भी क्वारंटाइन में हैं।
पहली मरीज ने बताई ठीक होने की पूरी कहानी
हालांकि मेरी शंका इसलिए और पुख्ता हो गई थी क्योंकि आइसोलेशन वार्ड में केवल दो छात्राएं थीं। एक मैं और दूसरी मेरी सीनियर। उनका रिजल्ट निगेटिव आ चुका था। मेरा रिजल्ट नहीं आया था या मुझे बताया नहीं गया था। हालांकि मेरी लक्षण गंभीर नहीं थे, इसलिए मुझे बहुत टेंशन नहीं थी। मुझे पता था कि यदि मैं ज्यादा घबराई तो परेशानी और बढ़ जाएगी। मुझे पता था कि कोरोना के डेथ रेट से कहीं बेहतर रिकवरी रेट है। इसलिए मैं नकारात्मक विचारों से बच रही थी।
देश में 109% तक बढ़ेगी गोल्ड की रिसाइक्लिंग
जबकि बीते 2019 में पूरे साल भर में 119.5 टन सोने की रिसाइक्लिंग हुई थी। और आखिर के तीन महीने अक्टूबर-दिसंबर में 29.1 प्रतिशत सोने की रिसाइक्लिंग हुई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अध्यक्ष एवं ऋद्धिसिद्धी बुलियंस के मैनेजिंग डायरेक्टर पृथ्वीराज कोठारी के अनुसार 2020 में गोल्ड की रिसाइक्लिंग बीते वर्ष की तुलना में लगभग 109 फीसदी बढ़कर 250 टन के आस-पास रहने की उम्मीद है।
एक अप्रैल से मोबाइल फोन हाेंगे महंगे, इन पर...
इसे देखते हुए इन उत्पादों पर जीएसटी को तर्कसंगत बनाने के लिए चर्चा की गई। इसके बावजूद सिर्फ मोबाइल फोन और उसके कुछ विशेष कल-पुर्जाें पर जीएसटी दर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। वहीं इंडिया सेलुलर एंड इलेक्ट्राॅनिक्स एसाेसिएशन (अाईसीईए) के चेयरमैन पंकज मोहिन्द्रू ने कहा, “6% जीएसटी बढ़ाना “डिजिटल इंडिया’ के लिए घातक होगा। इससे बिक्री कम हाेगी और 2025 तक घरेलू खपत का लक्ष्य (6 लाख कराेड़ रुपए) हासिल नहीं हो पाएगा। हम कम से कम 2 लाख करोड़ रुपए पीछे रह जाएंगे।’ अाईसीईए ने 12 मार्च को वित्त मंत्री को लिखी चिट्ठी में कहा था कि माेबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनियां दबाव में हैं अाैर उन पर काेराेनावायरस का भी असर है। एेसे में इस क्षेत्र काे राहत की दरकार है। अाईसीईए के अनुसार, टैक्स बढ़ाने से देश में फोन खरीदने वाले 31-32 करोड़ भारतीय प्रभावित होंगे।
पेट्राेल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3 रु...
पेट्राेल-डीजल की कीमताें में यह 8 साल की सबसे बड़ी वृद्धि है। हालांकि इसका अाम अादमी पर असर नहीं हाेगा। इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियाें के अनुसार एक्साइज ड्यूटी के कारण अभी खुदरा कीमतें बढ़ने की अाशंका नहीं है। यह कच्चे तेल की कीमताें में गिरावट के साथ एडजस्ट हाे जाएगी। एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने से सरकार का सालाना राजस्व 39 हजार से 45 हजार कराेड़ रुपए तक बढ़ने की उम्मीद है।
सिंधिया समर्थक छह हटाए गए मंत्रियाें...
जब उनसे पूछा गया कि काेराेनावायरस की वजह से सत्र काे टाला जाएगा, प्रजापति ने कहा कि सत्र तय दिन से शुरू हाेगा। सदन में सभी काे माॅस्क अाैर हाथ धाेने के लिए सैनिटाइजर मुहैया कराया जाएगा। बजट सत्र 16 मार्च से 13 अप्रैल तक निर्धारित है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य िसंधिया के भाजपा में शामिल हाेने के साथ ही सिंधिया के समर्थक 6 मंत्रियाें सहित कांग्रेस के 22 विधायकाें ने अपना इस्तीफा स्पीकर काे भेजा था। बाकी 16 विधायकों के इस्तीफे को लेकर अभी निर्णय होना है।
सरकार बचाने की जुगत में कांग्रेस: रावत बाेले- बेंगलुरू में बंधक अाठ-दस विधायकाें से बात हुई: प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत ने दावा किया भाजपा ने बेंगलुरू में कांग्रेस के िजन विधायकाें काे बंधक बनाकर रखा है, उनमें से अाठ-दस विधायकाें से उनका संपर्क हुअा है। वे अभी भी सरकार के साथ हैं।
डाकघरों के 25 हजार खातों में 5 करोड़ जमा...
ऑनलाइन होने से पता चला : डाकघरों को हाईटेक करने के लिए केंद्र सरकार ने सभी डाकघरों के बैंकिंग सिस्टम को ऑनलाइन करने का फैसला किया। बैंक के खातों की इंट्री ऑनलाइन करने के दौरान ही इस बात की जानकारी मिली कि यहां के डाकघरों में ऐसे हजारों खाते हैं जिनमें एक दशक से कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है। ऐसे खाताधारकों से उनकी ओर से दिए गए फोन नंबरों पर भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन लाभ नहीं हुअा। रायपुर संभाग में 76 पोस्टऑफिस और 543 ब्रांच पोस्ट ऑफिस हैं। इनमें खातों की संख्या भी हजारों में है।
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश, जशपुर-दुर्ग...
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव : मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पंजाब और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ है। इसके प्रभाव से उत्तर-पूर्व राजस्थान के ऊपर चक्रवाती घेरा बना है। यही नहीं पंजाब से झारखंड और हरियाणा तक द्रोणिका भी बनी है। यह दक्षिण उत्तर प्रदेश पर स्थित है। उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर 0.9 किलोमीटर पर नमी वाली हवा का घेरा बना है। यहां से मध्य महाराष्ट्र तक हवा के कम दबाव की एक पट्टी है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने चेतावनी दी है कि देश में कोरोनावायरस का खतरा दूसरे चरण में पहुंच चुका है। अगर इस पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया तो यह खतरा तीसरी स्टेज पर भी पहुंच सकता है। संक्रमण के आगे नहीं फैलने या इसे कम से कम करने के लिए सरकार के पास 30 दिन का ही वक्त है। इस समयसीमा के अंदर सरकार कोरोनावायरस का संक्रमण सामुदायिक स्तर पर फैलने से रोक सकती है। इसके लिए सरकार को तत्परता दिखानी होगी।
करनाल निवासी विवाहिता ने शिकायत की थी कि जर्मनी में नौकरी करने वाले उनके पति शादी के 15 दिन बाद ही वहां चले गए थे। बाद में बात करनी बंद कर दी। बाद में पता चला कि वे जर्मनी में पहले ही शादी कर चुके हैं।
राेहतक की विवाहिता ने बताया कि अगस्त 2018 में उनकी शादी आॅस्ट्रेलिया में नौकरी करने वाले सिरसा निवासी युवक से हुई थी। शादी के 6 माह बाद ही उसने आॅस्ट्रेलिया जाकर बात करना बंद कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया की महिला डॉक्टर ने कैथल के युवक पर मार्च 2014 में प्रेम विवाह कर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। युवक ऑस्ट्रेलिया में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। बाद में वह प|ी को छोड़ हरियाणा आ गया।
अम्बाला की अध्यापिका ने बताया कि जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करने वाले गुड़गांव के युवक से शादी हुई। 8 माह बाद पता चला कि पति ने वहां किसी अन्य महिला से शादी कर ली है। पति ने समय नहीं मिलने के चलते आ पाने में असमर्थता बताई।
ऐसे धोखा दे रहे हैं**