सब्जी ठीक नहीं बनाने पर आरक्षक की पत्नी को माता-पिता ने जहर देकर मारने की कोशिश की
सब्जी ठीक नहीं बनाने पर आरक्षक की प|ी को उसके माता-पिता ने जहर देकर मारने का प्रयास किया है। सिपाही की प|ी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवविवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके सास-ससुर के खिलाफ शनिवार को धारा 328 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
उतई टीआई अवध राम साहू ने बताया कि आरक्षक भतेंद्र साहू की प|ी इंदू की शिकायत पर उसके मां कांति और पिता पवन निवासी उरई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इंदू ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले सास ससुर का सब्जी ठीक नहीं बनाने के लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों ने उसे जबरन कीटनाशक पिलाकर जान से मारने की कोशिश की थी। शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। जिसके बाद बीच बचाव करने पर मामला शांत हो गया था। लेकिन कीट नाशक के कारण उसकी तबियत बिगड़ गई और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। टीआई ने बताया कि तीन साल पहले इंदू की शादी हुई है। उसका पति पुलिस लाइन में पदस्थ है।
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि ज्यादा मात्रा में कफसिरप पीने से आरक्षक की प|ी की तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि अस्पताल में आरक्षक की प|ी भर्ती है। फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। उतई पुलिस के मुताबिक, पहले भी कई बार सास-ससुर व बहू के बीच में घरेलू बातों को लेकर विवाद हो चुका है। मामले की जांच जारी है।