भिलाई और रिसाली निगमों के बीच बंटवारा आज
रायपुर | नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अध्यक्षता में कल शाम एक बैठक कर नगर पालिका निगम भिलाई एवं रिसाली के बीच सम्पत्ति एवं दायित्वों के बंटवारे को अंतिम रुप देंगे। इसमें दोनों निगमों के बीच अधिकारियों-कर्मचारियों के विभाजन के लिए मापदण्ड, राज्य शासन के अनुदान राशि के लिए मापदण्ड, चल-अचल सम्पत्ति के विभाजन का मापदण्ड और ऋण सहित अन्य देयताओं के विभाजन का मापदण्ड को एजेण्डा में शामिल किया गया है।