ज्योतिरादित्य सिंधिया को देश की जनता माफ नहीं करेंगी : बीडी कुरैशी
भिलाई|कांग्रेस के पूर्व नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा ज्वाइन करने पर प्रदेश के पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बदरुदीन कुरैशी ने कहा है कि सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर केवल कांग्रेस कमेटी को धोखा नहीं दिया बल्कि प्रदेश और देश की जनता के सामने अपनी पुस्तैनी कृत्यों को उजागर कर दिया। कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस के साथ में जिसने भी कुठाराघात किया है। उसका हश्र क्या हुआ है, उसे देश की जनता अच्छी तरह से देखते आ रही है। कांग्रेस को सिंधिया की हरकत पिछले कुछ महीनों से मालूम हो रहा था। उसके बावजूद हाईकमान नज़र अंदाज कर रही थी। इस बात को स्वयं टीवी चैनल में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता जफर इस्लाम ने स्वीकार किया है। सिंधिया जिसे कांग्रेस ने हर वक्त सम्मान दिया। 2 बार केन्द्रीय मंत्री बने, 4 बार लोकसभा की टिकट मिली।