जामगांव आर में फाग गायन व झांकी प्रतियोगिता आज
जामगांव आर|फाग गायन एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन जामगांव आर में 9 मार्च को किया गया है। स्पर्धा की शुरुआत सुबह 10 बजे सरपंच राजकुमार ठाकुर, उपसरपंच देवकी चन्द्राकर, रूपेंद्र शुक्ला, शासकीय कालेज पूर्व अध्यक्ष नरेश केला, कन्हैया लाल साहू आदि करेंगे। 12 फाग मंडलियां प्रस्तुति देंगी। प्रथम पुरस्कार 3001 रुपए, द्वितीय 2501, तृतीय 2001, चतुर्थ 1101 रुपए, रचना नगाड़ा झांकी वेशभूषा में 201 रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। समापन समारोह में जिपं उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद सदस्य रूपचंद साहू अतिथि होंगे।