पावर लिफ्टिंग में छग से पूजा ने जीता गोल्ड मेडल
भिलाई| छत्तीसगढ़ की पावर लिफ्टर पूजा नायक ने अॉल इंडिया सिविल सर्विसेज चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत लिया है। बिहार में 8 मार्च तक आयोजित टूर्नामेंट में पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग के मुकाबले हुए। जिसके वुमंस कैटेगरी में एकमात्र गोल्ड मेडल पूजा ने हासिल किया। पूजा ने 47 किग्रा वजन वर्ग में खेलते हुए 105 किग्रा स्क्वॉट, 65 किग्रा बेंच प्रेस और 102.5 किग्रा डेड-लिफ्ट किया। वे कुल 272 किग्रा वजन उठाकर पहले स्थान पर रही। वहीं, बिहार की पम्मी दूसरे स्थान पर रहीं।