तिलक कन्या स्कूल दुर्ग की प्राचार्य और व्याख्याता को नारी शक्ति प्रतिभा सम्मान
भिलाई|अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी दुर्ग में छत्तीसगढ़ महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय तिलक कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला दुर्ग की प्राचार्य दीप्ति गुप्ता को बालिका प्रोत्साहन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने व ईश्वरी देवांगन संस्कृत व्याख्याता को संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारी शक्ति प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के संस्थापक एवं संयोजक डॉक्टर शिवनारायण देवांगन “आश” के द्वारा यह आयोजन हुआ। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।