स्कूल के होनहार छात्रों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का किया गया स्वागत।
सेलूद|ग्राम पंचायत खुड़मुड़ा के प्राथमिक शाला में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
हाेनहार बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, सरपंच पुष्पा धर्मेंद्र सोनकर, चिंतामणि सोनकर, पवन सोनकर, ओंकार घिदोड़े, कलिंदरी निषाद, रामकुमार निषाद, सुरेखा सोनकर बताैर अतिथि उपस्थित रहे। मोनू साहू ने कहा वार्षिक उत्सव से छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। योग्यता को निखारने का अवसर मिलता है। बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।