पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाअाें के लिए सजेगी इंद्रधनुषी भाेजन की थाली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | प्रदेश में सोमवार को होलिका दहन पर कुपोषण का पुतला दहन कर सुपोषण का संदेश दिया गया। 8 से 22 मार्च तक महिलाओं के लिए भोजन की थाली सजाई जाएगी। सही पोषण देश रोशन की थीम पर महिलाओं के लिए भोजन का चयन किया जाएगा, जिससे उनमें एनीमिया दूर हो। पोषण पखवाड़ा के तहत महिलाओं को भोजन की थाली में केसरिया रंग में दालें, सफेद में चावल, अंडा और हरे रंग में हरी सब्जियां शामिल करने की सलाह दी जा रही हैं। इसी तरह गृह वाटिका में पांच प्रकार के फलदार पौधे लगाने की सलाह भी हितग्राहियों को दी जा रही हैं। 10 मार्च को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण थाली प्रतियोगिता होगी। इसमें होली के रंगों की भांति पोषण थाली में इंद्रधनुष के रंग के समान (बैंगनी, नीला, हरा, पीला, आसमानी, नारंगी, लाल) वाली सब्जियों व फलों को शामिल किया जाएगा। डायटिशियन का कहना है कि गर्भवती महिलाओं व शिशुवती माताओं को ऐसा भोजन करने की सलाह दें, जिनमें इंद्रधनुषी रंग हों यानी सात रंग के खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
खबरें और भी हैं...