छात्रों ने यंग्स क्रिएटिव अगेंस्ट एड्स विषय पर बनाई रंगोली
रेड रिबन क्लब श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई द्वारा एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए कॉलेज में पोस्टर मेकिंग कांपिटिशन और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के स्टूडेंट्स ने यंग्स क्रिएटिव अगेंस्ट एड्स/एचआईवी विषय पर पोस्टर और रंगोली बनाई। स्टूडेंट्स ने इस रंगोली कांपिटिशन में स्टूडेंट्स ने अपने विचारों और सत्यता को अपनी कला के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं उन्होंने इसके बाद सभी स्टूडेंट्स और स्वंय सेवकों को भी एड्स की जानकारी दी और उनको जागरूक किया। कार्यक्रम में चिन्मय चंद्राकर (प्रिंसिपल, एसएसईसी), चंद्रशेखर नागेंद्र (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी आदि मौजूद रहे।
श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टूडेंटस् ने बनाई रंगोली।