होली खेलने पैतृक गांव गए युवक के घर पर चोरी
भिलाई|परिवार के साथ होली खेलने गए पैतृक गांव गए युवक के घर पर चोरी हो गई। वह त्योहार मनाकर घर लौटा तो घटना का पता चला। अमलेश्वर पुलिस ने गुरुवार को निजी कंपनी में काम करने वाले युवक सत्तु राम साहू निवासी दुर्गा नगर की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। सत्तु ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च को वह अपने परिवार के सात होली मनाने के लिए केंद्री गांव चला गया था। गुरुवार को वह लौटा तो घर का ताला टूटा पड़ा मिला। अंदर जाकर छानबीन की तो पता चला कि बदमाश घर में रखा इलेक्ट्रानिक सामान, मोबाइल, सोने चांदी के जेवर व कैश चुरा ले गए।