राज्यसभा के लिए साहू समाज ने भी पेश की दावेदारी, सीएम से मिले
रायपुर | राज्यसभा में साहू समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग को लेकर साहू समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। समाज के लोगों ने कहा कि समाज की बहुलता को देखते हुए समाज के एक जिम्मेदार जागरुक जनप्रतिनिधि को राज्यसभा में भेजा जाना चाहिए। साहू समाज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर राज्यसभा के साथ ही नगर निगम में जोन अध्यक्ष बनने की मांग भी रखी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में लोकसभा की दो सीटों के लिए 13 मार्च को नामांकन की आखिरी तिथि है। इससे पहले सभी समाज के लोग अपने लिए राज्यसभा की टिकट की मांग कर रहे हैं। सीएम से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में हनुमंत साहू, चित्ररेखा साहू, विद्या देवी साहू, दुर्गा साहू, अजय साहू, कृष्णकांत साहू, जानकी साहू , सुशीला साहू, लीलाधर साहू , सोनू साहू, अश्वनी साहू आदि मौजूद थे।