साहू महिला प्रकोष्ठ का महोत्सव आज
उतई|ग्राम डुंडेरा वार्ड 41 में महिला प्रकोष्ठ साहू संघ द्वारा 14 को दोपहर 12 बजे से रंग पंचमी, होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम कर्मा भवन डुंडेरा में होगा, मानव उत्थान सेवा समिति के संत महात्मा द्वारा गीता, भागवत रामायण पर आधारित सत्संग, प्रवचन दिया जाएगा। इस अवसर पर बतौर अतिथि महात्मा गुलाब बाई हरिद्वार से, महात्मा सुप्रभा नासिक, महात्मा भारती बाई राजिम शामिल होंगी।