प्रांतीय अधिवेशन में साधु-संत भी होंगे शामिल
दुर्ग|हिन्दूवादी संगठन बजरंग दल द्वारा 21 व 22 मार्च को स्थानीय गोंडवाना भवन सिविल लाईन में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया है।
पहली बार दुर्ग में अयोजित इस अधिवेशन में साधु-संत सहित राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। हजारों की संख्या में प्रदेशभर के कार्यकर्ता जुटेंगे। खास बात यह है कि अधिवेशन में कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता का संदेश भी देंगे। प्रांतीय अधिवेशन में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी, क्षेत्रीय प्रभारी राजेश तिवारी, पाटेश्वरधाम के संत रामबालक दास व अन्य साधु-संतो के अलावा जिला,नगर,प्रखंड व खंड के दायित्ववान कार्यकर्ता शामिल होंगे। दो दिवसीय अधिवेशन के प्रथम दिन विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे दिन हिन्दू सम्मेलन के साथ- साथ राष्ट्र निर्माण के संदेश को लेकर शौर्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। बजरंग दल के छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक रतन यादव व प्रांत अध्यक्ष संतोष गोलछा ने कार्यक्रम की पूरी जानकीर दी। सभी सदस्य मौजूद रहे।