3 घंटे तक 100 से अधिक स्टूडेंट्स और प्रोफेसर को सुरक्षा संबंधी दी जानकारी
कार्यक्रम में फैकल्टी और स्टूडेंट्स को सुरक्षा को लेकर टिप्स दिए गए।
दुर्ग|वेटनरी कॉलेज अंजोरा में विश्व महिला दिवस पर सुरक्षा व जागरुकता विषय पर रविवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक वेटनरी साइंस के प्रोफेसर व स्टूडेंट्स शामिल हुए।
वारियर्स एकेडमी द्वारा यह सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से डॉ. नीलू गुप्ता, डॉ. मीनू दुबे, डॉ. दुर्गा चौरसिया सहित अन्य प्रमुख रूप से मौजूद थे। सेमिनार में करीब 3 घंटों तक महिलाओं की सुरक्षा व जागरुकता को लेकर टिप्स दिए गए। गुड टच, बेड टच के साथ संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थल पर कैसे अपनी सुरक्षा करें। इसकी जानकारी दी गई। आयोजित सेमिनार में प्रायोगिक तौर पर सुरक्षा के उपाय भी प्रदर्शित किए गए। अंत में डॉक्टर्स, संस्था प्रमुख, मास्टर ट्रेनर्स को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने सुरक्षा संबंधी जरूरी सवाल पूछे। जिसका जवाब एक्सपर्ट्स ने दिया। साथ ही उनका भी सम्मान किया गया।