पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आलबरस स्कूल की छात्राओं को सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के गुर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आलबरस स्कूल की छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शासन की मंशा व योजना के अनुरूप बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के लिए प्रशिक्षक भरत यादव द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशिक्षण के माध्यम से जहां बच्चियां अपनी रक्षा खुद कर सकेंगी, वहीं आने वाले खतरे से निपटने के लिए सक्षम बनेंगी। प्रशिक्षक यादव ने कहा कि आज की वर्तमान स्थितियों में प्रत्येक बालिकाओं को इसी तरह के प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है ताकि बालिकाएं अपनी सुरक्षा खुद कर सकें। इसके लिए माता-पिता और समाज को भी आगे आना होगा। इस अवसर पर संकुल प्रभारी संजय चंद्राकर, प्रधानपाठक मोहनी देशमुख, पूजा शर्मा, गीता कौशिक, प्रभारी शिक्षक रेखा भारतीय उपस्थित रहे।

आलबरस स्कूल छात्राओं को ट्रेनिंग में दिए जा रहे हैं टिप्स।
खबरें और भी हैं...