हलवाई गुप्ता मोदन वाला समाज का अधिवेशन 21 से
भिलाई|कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई गुप्ता मोदन वाल समाज का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 21 व 22 मार्च काे आयोजित किया जाएगा। आयोजन बोधगया बिहार में होगा। इसके लिए सदस्य आयोजन से तीन दिन पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार गुप्ता के पास करवा सकते हैं। आयोजन को लेकर बैठक में रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिसमें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष छग भिलाई निवासी मोहनलाल गुप्ता, बिहार अध्यक्ष विरेंद्र गुप्ता, श्रवण कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।