पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धनोरा में ग्रामीणों के सहयोग से बने स्मार्ट क्लास का हुआ लोकार्पण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शासकीय प्राथमिक शाला धनोरा में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, जनसमुदाय व शिक्षकों के आर्थिक सहयोग से निर्मित आधुनिक स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने शिक्षकों के मेहनत और ग्रामीणों के सहयोग की तारीफ की। वोरा ने बताया कि पालक यदि इसी प्रकार सहयोग करें तो हर गांव हर स्कूल स्मार्ट होगा। बता दें कि स्मार्ट क्लास के लिए ग्राम के हर परिवार ने सहयोग दिया है। बीआरसी गोविंद साव ने सभी दानदाताओं का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दुर्ग मेयर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि शिक्षक ईमानदारी से कार्य करें तो बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने हर स्कूल को स्मार्ट बनाने सहयोग करने की बात कही। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी जितेंद्र साहू ने ग्रामीणों की मांग पर स्कूल परिसर में बाउंड्रीवाल, चेकर टाइल्स व जर्जर भवनों का स्टीमेट बनाकर भेजने की बात कही।

सरपंच मनीष साहू ने शिक्षा को बढ़ावा देने सहयोग का वादा किया। प्राथमिक शाला के हेडमास्टर अंबिका सांग ने स्मार्ट क्लास के आवश्यकता और उनसे मिलने वाले अथाह ज्ञान के बारे में बताया। कार्यक्रम में पंच परमेश्वर, मुकेश, बिरझू, हेमंत साहू, जयसिंह टंडन, मनेश साहू, पुनीत साहू उपस्थित थे।

ग्राम धनाेरा के स्कूल में आधुनिक स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...