डॉक्टर की कार को दूसरेको बेचा, मृतक पर केस
रायपुर | राजेंद्र नगर पुलिस ने पचपेड़ी नाका के एक कारोबारी के खिलाफ शुक्रवार को गबन का केस दर्ज किया है, जबकि कारोबारी की एक साल पहले ही मौत हो चुकी है। कारोबारी ने मृत्यु के पहले अपने परिचित डॉक्टर की महंगी कार को बिना बताए भिलाई में 19 लाख में बेच दिया। तब से डॉक्टर अपनी की कार की तलाश कर रहे थे। क्योंकि उन्हें कर्ज लेकर कार खरीदा था, बैंक से उन्हें लगातार नोटिस आ रही थी। पुलिस ने बताया कि देवेंद्र नगर में होम्योपैथिक डॉक्टर उदय दास रात्रे रहते हैं। उन्होंने 2016 में कर्ज लेकर मर्सिडीज कार खरीदी थी। उसकी किश्त नहीं चुका पा रहे थे। तब उन्होंने पचपेड़ी नाका के कारोबारी संजय अग्रवाल को 2017 में काम बेचने को दिया।