पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज से कुम्हारी ब्रिज में गर्डर की लांचिंग, वाहनों को रोका जाएगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुम्हारी में निर्माणाधीन ओवरब्रिज में 13 मार्च से गर्डर लांचिंग की जा रही है। यह 30 मार्च तक चलेगा। रात्रि एक बजे से सुबह 5 बजे तक लांचिंग होगा। इसकी वजह से दुर्ग से रायपुर मार्ग पर वाहनों का प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यात्री वाहनों को जैसे बस, टैक्सी, कार को सिरसा गेट चैक से डायवर्ट कर मोतीपुर मार्ग से अम्लेश्वर होते हुए रायपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात पुलिस दुर्ग ने अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए दिए गए गए समय पर परिवहन न करें।

रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक यहां रोकेंगे वाहन

बाफना टोल प्लाजा: राजनांदगांव से आने वाले वाहनों को।

गुरूद्वारा चौक: दुर्ग से आने वाले मध्य और भारी वाहनों को।

मुर्गा चौक: प्लांट व सेक्टर से आने वाले मध्य एवं भारी वाहनों को।

डबरापारा: हथखोज/छावनी से आने वाले भारी वाहनों को।

सिरसा गेट से उमदा रोड: ट्रांसपोर्ट नगर से आने वाले वाहनों को।

अहिवारा मोड़: अहिवारा रोड से आने वाले भारी वाहनों को।

राॅयल खालसा: चरोदा से आने वाले समस्त वाहनो को।
खबरें और भी हैं...