परीक्षा के पहले खुर्सीपार कॉलेज में छात्रों को ही करना पड़ा डेस्क साफ
हेमचंद यादव विवि की गुरुवार से वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। इस दौरान खुर्सीपार कॉलेज में अव्यवस्था दिखी। यहां तो परीक्षा के पहले परीक्षार्थियों को खुद ही टेबल और बेंच साफ करना पड़ा। कक्षाओं के भीतर भी पर्याप्त रोशनी और हवा के आने जाने की व्यवस्था नहीं थी।
मामले की जानकारी मिलने पर कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा मौके पर गईं। प्राचार्य उपस्थित नहीं थी। कक्षाओं में भी परीक्षा के अनुकुल व्यवस्थाएं नहीं थी। इस पर डॉ. पल्टा ने प्राचार्य से फोन पर बात की। उन्हें फटकार लगाई। उन्हें तुरंत बुलवाकर अव्यवस्था सुधार कहा। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने कॉलेज की अव्यवस्थाओं के बारे में कुलपति को फोन पर जानकारी दी थी। उनसे आग्रह किया था कि वे आकर कॉलेज का जायजा लेंं। निरीक्षण के दौरान कुलसचिव डॉ. सीएल देवांगन भी उपस्थित थे। कुलपति ने कहा कि सबसे अधिक साफ-सफाई की समस्या देखने को मिली। व्यवस्था सुधारने निर्देश दिए
छात्रों ने परीक्षा से पहले सफाई की।