पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ स्टूडेंट्स ने खेला गुजरात का डांडिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीएम नर्सिंग इंस्टीट्यूट नेहरू नगर एवं सीएम नर्सिंग कॉलेज कचांदुर द्वारा लैंप लाइटिंग और ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सभी छात्रों ने सेवा करने की शपथ ली। उन्होंने इस प्रोफेशन के बारे में जाना और जीवन में सदा मरीजों की सेवा करने का संकल्प लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दिखाया। जिसमें छात्रों ने पंजाब का भांगड़ा, महाराष्ट्र का नृत्य और राजस्थानी व गुजराती गानों पर भी डांस किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भिलाई नगर के विधायक और मेयर देवेंद्र यादव शामिल हुए। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर डॉ. बीएल चंद्राकर, सीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. कांताराज आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में अतिथियों ने बीएससी नर्सिंग और जीएनएम से बेस्ट स्टूडेंट्स का अवार्ड दिया। जिसमें अजय साहू और सोनम ने यह पुरस्कार जीता। इस इवेंट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं का भी अतिथियों ने उत्साह बढ़ाया और उनकी तारीफ की। कॉलेज के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

गुजरात के गरबा के साथ लैंप लाइटिंग में सेवा करने की शपथ भी ली।
खबरें और भी हैं...