शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और संस्कारों पर ध्यान दें छात्र: साहू
अंजोरा दुर्ग स्थित अपोलो कॉलेज में वार्षिकोत्स बिल्ट्ज 2020 का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने हुनर को प्रदर्शित किया। वहीं कॉलेज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को शिक्षा हासिल करने के साथ-साथ संस्कारवान बनने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति से जुड़कर खुद का पहचान स्थापित करें। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अपोलो महाविद्यालय के अध्यक्ष बीएस भाटिया, चिरमिरी के पूर्व विधायक दीपक पटेल, अंचल के शिक्षाविद् डाॅ. पीके श्रीवास्तव, अपोलो काॅलेज के संचालक आशीष अग्रवाल, डाॅ. मनीष जैन, संजय अग्रवाल, शिक्षा विभाग के प्राचार्य डाॅ. सिद्धार्थ जैन आदि मौजूद रहे।
विद्यार्थी जीवन को बताया सबसे सर्वश्रेष्ठ समय
गृह मंत्री ताम्रध्वज साह ने अपने उदबोधन में विद्यार्थी जीवन को जीवन का सर्वश्रेष्ठ समय बताया। मंत्री साहू ने साथ ही स्टूडेंट्स को कर्तव्य निष्ठा और अथक प्रयास के साथ-साथ संस्कृति से जुड़े रहकर अपनी पहचान स्थापित करने का संदेश दिया।
होनहार छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
विश्वविद्यालय के प्रावीण्य सूची में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले अपोलो काॅलेज के अपोलो चारो समूह फार्मेसी, नर्सिंग, फिजियोथैरेपी एवं एजुकेशन विभाग के होनहार विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव में अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को दिया स्मृति चिन्ह।