पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्र टाइम मैनेजमेंट के साथ करें पढ़ाई, तनाव से रहें दूर: डॉ. बेले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काउंसिलिंग सेल समिति द्वारा भिलाई-3 पीजी कॉलेज के स्टूडेंट्स को एग्जाम के तनाव से दूर रहने के लिए टिप्स दिए गए। मुख्य वक्ता खुर्सीपार कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. आरके बेले और राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुनीता मिश्रा रहीं। डॉ. बेले ने कहा कि परीक्षा के समय टाइम मैनेजमेंट का खास ख्याल रखें। तनाव को अपने आप से दूर रखें। एकाग्र होकर सिर्फ पढ़ाई पर फोकस करें। डॉ. सुनीता मिश्रा ने कहा कि जीवन में लक्ष्य को निर्धारित कर उसे पाने का प्रयास पूरे मन से करें। इस दौरान कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमृता कस्तूरे, डॉ. केके अग्रवाल, काउंसिलिंग सेल प्रभारी मंजू दांडेकर, सहायक प्राध्यापक उमा आडिल ने भी छात्रों को जरूरी जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन बलराज ताम्रकार ने किया।

खबरें और भी हैं...