पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सर्वे सूची जारी, 19 तक कर सकते हैं आपत्ति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों मे निर्मित आवासीय योजना बांबे आवास, रैश्ने आवास, आईएचएसडीपी आवास एवं अटल आवास में निवासरत परिवारों का अद्यतन स्थिति का सर्वेक्षण कराया गया है। आवंटित आवासों में निवासरत परिवारों की पात्रता परीक्षण के पश्चात पात्र हितग्राहियों की सूची निगम मुख्य कार्यालय के सूचना पटल पर दिनांक 12 मार्च को चस्पा कर दी गई है जिसके संबंध में किसी को भी दावा-आपत्ति करना हो तो 19 मार्च 2020 तक निगम के मुख्य कार्यालय स्थित आवास/गुमटी शाखा के कक्ष क्रमांक 16 में संपर्क किया जा सकता है। बाद में दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं करेंगे।
खबरें और भी हैं...