स्वामी समर्थ का प्रकट उत्सव 26 को सुपेला में
भिलाई|स्वामी समर्थ उपासना मंडल द्वारा स्वामी समर्थ प्रकट उत्सव, सुपेला में 26 मार्च को मनाया जाएगा। मंडल के अभय वडनेरकर ने बताया कि सुबह 9 बजे श्री का महाभिषेक, 10.30 बजे नैवैद्य आरती, 11 बजे गायन स्पर्धा, सूर सरित का आयोजन होगा। दोपहर 1 बजे महाप्रसादी बांटी जाएगी। शाम 6 बजे गीत संध्या की प्रस्तुति एसएस म्यूजिकल ग्रुप द्वारा दी जाएगी। रात 8 बजे पुरस्कार वितरण होगा।