एक और युवती में कोरोना वायरस के लक्षण, से-9 अस्पताल में हो रहा आइसोलेशन, 1 रिपोर्ट निगेटिव
जिला अस्पताल के दो डॉक्टर व पैथोलाजिस्ट को दी जाएगी ट्रेनिंग
काेरोना वायरस के लक्षण वाले एक संदिग्ध को बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वह पुरैना इलाके की है। वहीं हांगकांग से लौटै व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार को महिला के ब्लड सैंपल लिए गए और जांच के लिए रायपुर भेजा गया।
काेरोना वायरस को लेकर जिले में अलर्ट घोषित होने के बाद विदेश यात्रा से आने वाले हर शख्स का आइसोलेशन किया जाने लगा है। स्मृति नगर भिलाई के हांगकांग रिटर्न दंपती इन दिनों होम आइसोलेशन में हैं। उसके बाद एक और नया प्रकरण सोमवार को सामने आ गया। 22 वर्षीय युवती गांव की रहने वाली है। वह पढ़ाई के सिलसिले में बाहर से लौटी है। उसे सर्दी, खांसी, बुखार है। लक्षण काेरोना वायरस से मिलते-जुलते रहने की वजह से उसे आइसोलेशन में रखा गया है। इधर होली पर कोरोना की वजह से कई आयोजन रद्द भी कर दिए गए हैं।
कोई भी चूक न हो: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हर स्तर पर तैयारी
जिलेभर में गांवों से लेकर मोहल्ले तक बनाई गई टीम, होगी जांच
कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए जिलेभर में अभियान चलेगा। इस अभियान में स्कूल और कालेज के विद्यार्थियों की टीम बनेगी। होली पर्व के बाद स्काउट गाइड, एनसीसी और एनएसएस से जुड़े विद्यार्थियों की टीम बनाई जाएगी। ये टीम गांवों में और मुहल्लों में घूम-घूम कर इस वायरस से सावधान रहने के तौर-तरीके बताएंगे।
स्वास्थ्य विभाग कह रहा मास्क की जरूरत नहीं और इधर स्कूल में बांटे गए मास्क
जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने प्रेस वार्ता लेकर कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता लाने के लिए यह प्रचार-प्रसार कर रहा है कि मॉस्क की जरूरत आम लोगों को नहीं है। इसे संक्रमित व्यक्ति को पहनना है। इधर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ मोहलई स्कूल में मास्क बांटे गए। इस दौरान उन्होंने छात्रों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया। कहा कि इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए जागरूकता ही सबसे बेहतर उपाय है।
इधर, मॉस्क ब्लैक में मिलने लगा, जांच ही नहीं
कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग मॉस्क लेने बाजार में बड़ी संख्या में पहुंच रहे। हाल यह है कि मॉस्क ब्लैक में बाजार में मिल रहा है। 20 रुपए के मॉस्क के 80 रुपए वसूले जा रहे हैं। इसे रोकने प्रशासन द्वारा अभी तक दुकानों में कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। जबकि पड़ोसी जिले रायपुर में ब्लैक में मास्क बेच रहे मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिले में ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
संदिग्ध मरीजों को आइसोलेट कर रहे
डाॅ. गंभीर सिंह ठाकुर, सीएमएचओ दुर्ग
कोरोना का खौफ : ट्विनसिटी में होली पर होने वाले कई आयोजन किए रद्द
कोरोना वायरस को लेकर जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों और एक पैथोलाजिस्ट को प्रशिक्षण के लिए राज्य भेजा गया। डॉ. सुध, डॉ. जिज्ञासा कांडा और पैथोलाजिस्ट को आइसोलेशन वार्ड में किस तरह से ट्रीट करना है इसकी बारीकियां समझाई गई। मरीजों के ब्लड सेंपल लेने के पहले बरती जाने वाली सावधानियाें को देखते हुए ट्रेनिंग दी जाएगी।
हांगकांग रिटर्न पुरुष की प|ी का सैंपल जांच के लिए भेजा
हांगकांग रिटर्न दंपती में से पुरूष का सेंपल भेजा गया था। लैब रिपोर्ट निगेटिव आया है। उसके बाद उनकी प|ी का थ्रोट स्वाब और ब्लड सेंपल जांच के लिए सोमवार स्वास्थ्य विभाग ने भेजा। पहले महिला ने सेंपल स्वास्थ्य विभाग को नहीं दिए थे और उन्हें अपने पति के रिपोर्ट आने का इंतजार था। रिपोर्ट आने के बाद अपने नमूने िदए। इन दोनों का होम आइसोलेशन किया जा रहा है।