कंपनी के एकीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बिजली कर्मचारियों से चेयरमैन करेंगे चर्चा
बिजली कंपनी के एकीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को चेयरमैन ने चर्चा के लिए बुलाया है। यह जानकारी बिजली महासंघ की ओर से कर्मियों को दी गई है।
दुर्ग मुख्यालय में जारी आंदोलन को संबोधित करते हुए महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कम्पनी प्रबंधन ने आंदोलन को प्रदेश में मिल रहे समर्थन को देखते हुए चर्चा के लिए बुलाया है। उम्मीद है कि सकारात्मक परिणाम आएंगे। यदि कम्पनी महासंघ के मांगों को लंबित रखने का प्रयास करती है तो इस बार महासंघ रुकने वाला नही है। जब तक मांगे पूरी नही हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कार्यपालक निदेशक संजय पटेल को अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महासंघ के राष्ट्रीय उप महामंत्री अरुण देवांगन, बीएस राजपूत, शिवेन्द्र दुबे, गुलेंद्र यादव, पी कामेश आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
आंदोलनरत कर्मचारियों ने कार्यपालक निदेशक को ज्ञापन भी सौंपा।