पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चाकू की नोक पर प्रोफेसर से लैपटाॅप और 10 हजार रुपए लूट लिए बदमाश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चाकू की नोक पर निजी कॉलेज के प्रोफेसर से बाइक सवार तीन बदमाश लैपटाप और 10 हजार रुपए लूट ले गए। फोन पर बात कर रहे प्रोफेसर के पास लिफ्ट लेने के बहाने एक बदमाश उसके पास आ गया। गाड़ी में पीछे बैठा और चाकू अड़ा दिया। इसके बाद उसके बदमाश को दो अन्य साथी भी आ गए। तीनों ने प्रोफेसर को धमकाया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। स्मृति नगर पुलिस चौकी ने गुरुवार रात शांतनू मुखर्जी निवासी कृष्णा अपार्टमेंट रिसाली की शिकायत पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि घटना शाम 7 बजे निजी जुनवानी रोड पर निजी होटल के सामने हुई थी। प्रोफेसर अपनी गाड़ी से कॉलेज जा रहे थे। फोन आने के कारण गाड़ी रोकर बात करने लगे। इसी दौरान एक बदमाश उनके पास आ गया। बदमाश ने लिफ्ट लेने का बहाना बनाया और गाड़ी में बैठ गया। पीछे से उसने प्रोफेसर पर चाकू अड़ा दिया,इसी दौरान उसके बाकी दोनों दोस्त आ गए थे। घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है। साथ में पुलिस ने पुरानी वारदातों में शामिल कुछ बदमाशों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही खुलासा करने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...