पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बापूनगर में मंच का होगा संधारण, बालाजी नगर में होगा ज्योति भवन निर्माण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिलाई|वार्ड 29 बापूनगर खुर्सीपार में मंच संधारण और बाउंड्रीवॉल की पुताई और वार्ड 30 बालाजी नगर ज्योति भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया।

महापौर व विधायक देवेंद्र यादव ने स्थानीय पार्षद, एल्डरमेन व क्षेत्र के नागरिकों की उपस्थिति में नींव रखी गई। देवेंद्र ने सभी वार्डवासियों को संबोधित किया। जोन-4 क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग स्थान पर महापौर द्वारा अधोसंरचना मद से किए जाने वाले कार्य के लिए 8 लाख राशि की स्वीकृति कराई गई है। क्षेत्र में अंबेडकर भवन के मंच का संधारण, बाउंड्रीवाल के रंग-रोगन कार्य और सामुदायिक भवन की पुरानी मांग पूरा होने पर नागरिकों ने महापौर का आभार व्यक्त किया।
खबरें और भी हैं...