चोरी की बाइक में मोस्ट वांटेड लिखवाकर घूम रहा था चोर
नंदिनी पुलिस ने दो जिलों से वाहन चोरी में फरार चल रहे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। तीन दिन पहले आरोपी ने मदरसे के बाहर से बाइक चोरी की थी। यहां पर चोर का कुछ लोगों से विवाद भी हो गया था।
चोरी करने के बाद दो दिनों से वह रैकी कर रहा था। जगदलपुर से चोरी की बाइक पर चोर ने रेडियम से मोस्टवांटेड लिखवा रखा था। हुलिए के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार शाम घेराबंदी करके चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। मोहन नगर पुलिस से अपहरण तो कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के अपराध मेंं पहले भी पकड़ चुकी है। एएसपी ग्रामीण लखन पटले ने बताया कि आरोपी मजहर अली निवासी केलाबाड़ी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ तीन दिन पहले मोहम्मद हसन निवासी खानकाह आश्रम बीरेभाठ ने शिकायत की थी। उसने बताया था कि जब वह आश्रम के बाहर साफ सफाई कर रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां आया और प्रार्थना करने का बहाना बनाकर अंदर चला गया था। इसके बाद उसने दानपेटी को तोड़कर पैसे लेकर भाग गया था। शिकायत के बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी। टीआई जितेंद्र ने बताया कि पूछताछ में बताया कि वह रैकी करने के बाद वाहन चोरी करता है। पुलिस ने उससे चोरी के पैसा भी जब्त कर लिए है। अपने हुलिए के कारण वह अपराध करने के बाद पकड़ा जाता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कई खुलासे हो सकते हैं।