पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुबई से लौटी जिस महिला को सर्दी-खांसीथी, उन्हेंे मिलाकर पांच को कोरोना नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समिति ने स्टेशन रोड मंे बांटे 1 हजार मास्क

दुबई से लौटी जिस महिला को सर्दी व खांसी थी, उन्हें कोरोना वायरस का संदिग्ध माना जा रहा था। सोमवार को उस महिला समेत पांच अन्य लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें चार रायपुर व एक जांजगीर चांपा का रहने वाला है। डॉक्टरों के अनुसार प्रदेश में कोरोना के मरीज आने की संभावना नहीं के बराबर है। हालांकि एहतियातन उनके सैंपल लेकर जांच के लिए वायरोलॉजी लैब एम्स रायपुर भेजा जा रहा है। साेमवार को फिर पांच लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

फरवरी से अब तक 37 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आए हैं जबकि पांच की रिपोर्ट आनी बाकी है। दुबई से लौटी महिला के लक्षण देखने के बाद डॉक्टरों को आशंका थी कि कहीं उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव न आ जाए। दरअसल सर्दी-खांसी के लक्षण उन्हीं में थे। बाकी मरीज में इस तरह के लक्षण नहीं थे। एहतियातन उनके सैंपल की जांच कराई जा रही है। एम्स में जांच होने से रिपोर्ट अब भी अगले दिन आ रही है। यही स्थिति नागपुर व पुणे लैब में जांच होने से थी। कहा जा रहा था कि एम्स में जांच होने से रिपोर्ट पांच से छह घंटे में आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इसका कारण यह है कि ज्यादा सैंपल होने से जांच अगले दिन की जाती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को जो पांच सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, उनकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। हालांकि होली के कारण एम्स में ओपीडी बंद रहेगी। कोरोना की जांच होती रहेगी। इसके लिए डॉक्टरों, नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। एम्स व अंबेडकर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में अभी तक किसी मरीज को भर्ती नहीं किया गया है। सभी घरों में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्हें तीन दिनों के लिए टैमी फ्लू टेबलेट दी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना के संदिग्ध मरीजों को टैमी फ्लू टेबलेट देना है।

एक्सपर्ट व्यू


लोगों को मास्क की जरूरत नहीं

डॉ. आरके पंडा,
एचओडी चेस्ट विभाग अंबेडकर अस्पताल

बच्चों को खतरा ज्यादा

डॉ. शारजा फुलझेले,
एचओडी पीडियाट्रिक अंबेडकर अस्पताल

फाफाडीह में मास्क बांटे।

कोरोना की जांच करते समय कैसे बचें, बताया एयरपोर्ट अफसरों ने

दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों में कोरोना वायरल के लक्षण हैं या नहीं इसकी जांच के लिए एयरपोर्ट परिसर में सोमवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें अफसरों और विशेषज्ञों ने बताया कि कोरोना वायरस से किस तरह से निपटा जाए। एयरपोर्ट डायरेक्टर राकेश आर सहाय ने बताया कि कोरोना वायरस जागरूकता शिविर में एयरपोर्ट अथॉरिटी, सीआईएसएफ, सभी एयरलाइंस कंपनी के अफसर और कर्मचारियों के साथ ही ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों के कर्मचारी भी कार्यशाला में शामिल हुए। कर्मचारियों को इस बात की जानकारी दी गई कि वे जांच के दौरान खुद को सुरक्षित रखते हुए दूसरों की मदद कैसे कर सकते हैं। इसके अलावा यह भी बताया गया कि आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने से इस वायरस से बचा जा सकता है।

साेमवार को श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति लोधीपारा रेलवे स्टेशन रोड के पदाधिकारियों ने 1000 से ज्यादा मास्क बांटे। समिति के हेमंत जैन, शिव चंदेल, तरूण जंघेल, विजय चंदेल ने लोगों को जागरूक किया और कोरोना से न डरने की समझाईश दी।

कोरोना का अलर्ट बढ़ने के साथ ही मास्क लगाने वालों की संख्या भी बढ़ रही।

विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ लोगांे को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। संक्रमित हों, तभी इसका उपयोग करें। मास्क की मांग बढ़ने के कारण कई मेडिकल स्टोर शार्टेज बताकर ओवररेट में बेच रहे हैं। इसके खिलाफ ड्रग विभाग भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि मास्क ड्रग की श्रेणी में नहीं आता, इसलिए वे कोई कार्रवाई नहीं कर सकते। जबकि कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने मेडिकल दुकानों की जांच करने के लिए टीम बनाई है। होली के चलते किसी दुकान की जांच नहीं हुई।

एम्स में एक और स्वाइन
फ्लू का मरीज


एम्स में स्वाइन फ्लू का एक आैर मरीज भर्ती हुआ है। वह गांव का रहने वाला है। प्रबंधन ये नहीं बता रहा है कि वह किस गांव का है। वहां आंध्रप्रदेश के गुुंटूर जिले की बुजुर्ग महिला का इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। गौरतलब है कि खमतराई की एक महिला की मौत हाल ही में हुई है। उनका इलाज लालपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। 2020 में स्वाइन फ्लू से यह पहली मौत है। एम्स व अंबेडकर अस्पताल में स्वाइन फ्लू के लिए भी आइसोलेशन वार्ड है।

संक्रमित हों तभी लगाएं मास्क स्वस्थ्य लोगों को जरूरत नहीं
खबरें और भी हैं...