सर्वसमाज की महिलाओं ने खेली होली, रितु चुनी गईं तीज क्वीन
संस्था उड़ान एक मंजिल की ओर उड़ान के संग होली के रंग कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को हुडको के अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण में किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्व समाज की महिलाएं शामिल हुईं। तीज क्वीन की प्रतियोगिता में रितु चंद्राकर, बाल पासिंग में लता साहू, वीणा, व्यंजन प्रतियोगिता में कल्पना, गंगा, प्रतिभा, जोड़ी मिलाओ प्रतियोगिता में सरोज, गंगा सिन्हा और संगठन में शक्ति है, प्रतियोगिता में सरोज साहू, रेखा साहू, अन्नपूर्णा साहू विजेता बनी। इससे पहले महिलाओं ने विभिन्न गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। होली के व्यंजनों का भी सभी ने लुत्फ उठाया। संचालन अपूर्व काले ने किया। सभी ने फूलों की होली खेली। संस्था की अंजू साहू, मित्र सभा की संयोजिका धनेश्वरी साहू, साईं क्लब संतोष काली, प्रभारानी साहू, पूर्व पार्षद उपासना साहू, रेखा साहू, त्रिलोकी साहू उपस्थित रहीं।
हुडको के अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण में महिलाओं ने फूलों की होली खेली।