पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मां की अंतिम इच्छा पूरी करने बेटियों ने अर्थी का दिया कांधा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व महिला दिवस के दिन एक घटना रविवार को देखने में आई। कादंबरी नगर निवासी मंजू पति दिलीप राजपूत (50 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। पहले चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल फिर मुंबई में उनका इलाज चला। उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनकी बेटियां अंतिम संस्कार करें। मुखाग्नि दें, इस वजह से बेटी निकिता व मुक्ता ने मां को अपने चाचा के लड़के के साथ मुखाग्नि दी। इस अवसर पर उनका पूरा समाज व परिचित जुटे।

वर्तमान में मृतका मंजू के पति जिला न्यायालय में क्लर्क हैं। वहीं निकिता बीकॉम की छात्रा हैं। बड़ी बेटी मुक्ता एग्रीकल्चर में इंजीनियरिंग कर चुकी हैं। उनका बेटा नहीं है। उन्होंने मीडिया से बात के दौरान कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें बेेटे की तरह पाला है। आज समाज में बेटे व बेटी में कोई फर्क नहीं है। इसलिए उन्होंने मां को कांधा भी दिया और मुखाग्नि भी दी।

खबरें और भी हैं...