पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पक्षियों की प्यास बुझाने शहर के हर चौक-चौराहों पर रखे जा रहे सकोरे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गर्मियों में पक्षियों और अन्य पशुओं को प्यास से राहत दिलाने चहके चिड़िया और गोमाता जलकुंड अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को पांच वर्ष पूर्व राहुल कुमावत के नेतृत्व में किया गया।

पॉकेट मनी से बचे हुए पैसों से सकोरे लगा यह चहके चिड़िया एवं गौ माता जलकुंड अभियान चलाया जाता है। चहके चिड़िया अभियान व गौमाता जलकुंड अभियान के तहत प्राथमिक स्कूल और हाई स्कूल हनोदा में सकोरे लगाए गए। शिक्षक शिक्षिकाओं में अशोक साहू जी,झा मैडम,श्री मति तृप्ति साहू एवम छत्तीसगढ़ युवा जनकल्याण संगठन हनोदा के अध्यक्ष प्रकाश पटेल भी इसमें शामिल हुए। इस वर्ष 1000 सकोरों एवं 100 गौ माता जलकुंडों की व्यवस्था की जा रही है। इसके पशुओं की प्यास बुझेगी।

हनौदा में पड़े पर बांधा सकोरा।
खबरें और भी हैं...