आज-कल बारिश के आसार दिन का पारा रहा 30 डिग्री
पश्चिमी विक्षोभ का असर थोड़ा कम हुआ है, लेकिन आसमान में अभी भी बादल छाए हुए हैं। सोमवार को 30 फीसदी बादल छाए रहे। परिणामस्वरूप दिन का तापमान 30 डिग्री के करीब और रात तापमान 19 डिग्री के ऊपर रहा। पूर्वानुमान है कि 10 मार्च को ट्विनसिटी में कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं। 11 मार्च को भी इसी तरह की स्थिति रह सकती है। फिर मौसम के खुलने की संभावना है।
पूर्वानुमान:बारिश के लिए एक अाैर सिस्टम बन रहा
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक हरिप्रसाद चंद्रा ने बताया कि एक और सिस्टम बन रहा है। इसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर पानी गिरने की संभावना है। 11 मार्च तक मौसम के इसी तरह बना रह सकता है। 15 मार्च तक इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है। इसके बाद मौसम के खुलने और दिन तथा रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।