पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज नारी अबला नहीं बल्कि शक्ति का प्रतीक: प्रज्ञा मेश्राम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नारी सम्मान मेरा अभिमान। इस थीम पर आयोजित नारी सम्मान कार्यक्रम में दुर्ग की कर्मवीर महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी दुर्ग प्रज्ञा मेश्राम ने कहा कि नारी अबला नही बल्कि शक्ति का प्रतीक है।

आज पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अग्रणी है। कार्यक्रम शनिवार को मनसा कॉलेज में जनसुनवाई फाउंडेशन के तत्वाधान व कॉलेज के सौजन्य से हुआ। इसमें दुर्ग भिलाई के शहरी व ग्रामीण परिवेश की महिलाओं का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में महिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, हाॅकी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व करने वाली कप्तान डीएसपी शबा अंजुम, कालेज के चेयरमैन बीएस सक्सेना, मिर्जाज एकेडमी ऑफ इंग्लिश के डायरेक्ट मिर्जा रफी एवं नर्गिस मिर्जा, वरिष्ठ समाजसेवी पुलिस महिला काउंसलर डॉ अंजना श्रीवास्तव, समाजसेवी तुलसी सोनी, मनसा कालेज की डायरेक्टर स्मिता सक्सेना व जनसुनवाई फाउंडेशन के संजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

अतिथियों ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

शक्ति पर्व प्रेरणा की थीम पर नारी सम्मान मेरा अभिमान के तहत जनसुनवाई फाउंडेशन की तरफ से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां कुल 21 महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें शहर की कर्मठ नारियों का सम्मान कर उन्हें सम्मान पत्रक, श्रीफल एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी का हौसला बढ़ाया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी हुई प्रस्तुति

कार्यक्रम के दौरान मनसा कालेज के विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। सबा अंजुम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज की अन्य महिलाएं भी इस कड़ी से जुड़कर भविष्य में कुछ बेहतरीन करने के लिए प्रेरित होंगी। नारियां राष्ट्रनिर्माण में भी भूमिका निभा रही हैं जो गर्व की बात है।

शहर की इन महिलाओं को किया गया सम्मानित

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला प्रज्ञा मेश्राम, डीएसपी सबा अंजुम, छत्तीसगढ़ की प्रथम लोको पायलट प्रतिभा बंसोड़, छत्तीसगढ़ की पहली युवा महिला पायलट सौम्या सोनी, देश के एक मात्र आर्म्स फोर्स मेडिकल कालेज पुणे में राज्य की एक जोया मिर्जा, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. मानसी गुलाटी, भावना पांडेय, मितानिन एरिया संयोजक पुष्पा मिश्रा, नर्गिस मिर्जा, प्राध्यापक डॉ. अल्का मिश्रा, मितानिन एवं एनम में हेमंतीन यादव, अर्चना साहू, सिद्धि साहू, शशि बागड़े, भारती वर्मा, माला ठाकुर, प्रतिभा शर्मा, शकुंतला सिंह, रेखा पांडेय, तामेश्वरी साहू, उषा साहू, दिलेश्वर साहू का सम्मान कालेज के चेयरमैन बीएस सक्सेना, स्मिता सक्सेना, संजय मिश्रा, संजीव सक्सेना के हाथों कराया गया।

बताई उपलब्धि: महिलाएं देश के विकास में भी शामिल

शनिवार को कार्यक्रम में शहर की 21 महिलाओं का किया गया सम्मान।
खबरें और भी हैं...