मंदिर परिसर में पेड़ का हिस्सा गिरा, पुजारी बाल-बाल बचे
भास्कर न्यूज|धमधा . त्रिमूर्ति महामाया मंदिर परिसर स्थित डेढ़ सौ वर्ष पुराने बरगद के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा शुक्रवार की सुबह 8 बजे अचानक धराशायी हो गया, जिसमें पुजारी बाल-बाल बच गए। उस समय पुजारी उमाकांत पांडे पेड़ के नीचे पूजा कर रहे थे। जैसे ही पुजारी पूजा करने बूढ़ादेव मंदिर की तरफ बढ़े, उसी समय यह हादसा हुआ। उनके हाथ में रखी पूजा की थाल तक पेड़ के तने के से टकराकर गिर गई। पुजारी के कंधे पर हल्की चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही त्रिमूर्ति महामाया मंदिर के व्यवस्थापक कौशल ताम्रकार, पप्पू ताम्रकार, अनिरुद्ध ताम्रकार मौके पर पहुंचे। पुजारी का हालचाल जाना।