पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिम्नास्टिक टीम का गठन करने भिलाई में ट्रॉयल आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा हैदराबाद में 56वीं सीनियर नेशनल आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा 25वीं रिदमिक जिम्नास्टिक नेशनल चैंपियनशिप कर्नाटक में होने जा रही है। इस दोनों ही चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम हिस्सा लेगी। दोनों ही वर्गों में छत्तीसगढ़ की टीम का गठन करने के लिए आज भिलाई में ट्रॉयल रखा गया है। जहां छग की सीनियर बालक और बालिका टीम का गठन किया जाएगा। ट्रॉयल स्मृति नगर मंगल भवन मल्टीपर्पस हॉल में रखा गया है। जहां सभी जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। प्रदर्शन के आधार पर राज्य के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। हैदराबाद में आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक 27 से 31 मार्च तक और कर्नाटक में 24 से 26 मार्च तक होगी।

खबरें और भी हैं...