पुलगांव में मिनी माता को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई|अविभाजित मध्यप्रदेश की प्रथम महिला सांसद व मनखे मनखे एक समान का संदेश देने वाली गुरु घासीदास बाबाजी के पुत्र गुरु अगमदास की धर्मप|ी और केबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार की दादी के 107वी जयंती के अवसर पर सतनाम युवा विंग ने पुलगांव स्थित ममतामयी मिनी माता की जयंती पर माल्यार्पण किया व उनके बताए हुए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान निशा देशलहरे, मानसिंह राय, पंकज मार्कंडेय, सीतम बंजारे, देव महंते, गुलाब डहरिया, राकेश मनहर आदि मौजूद रहे।