पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो महिलाओं ने परिवार समेत अपने देहदान की घोषणा की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व महिला दिवस के मौके पर भिलाई की दो महिलाओं ने परिवार सहित देहदान की घोषणा कर मानवता की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की। हुडको एमआईजी-2/53 निवासी संदीप दत्ता और उनकी प|ी प्याली दत्ता, सास शिखा सिन्हा सहित परिवार के सभी वयस्क सदस्यों ने एक साथ प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी के माध्यम से देहदान की वसीयत जारी की। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एम्स) रायपुर के नाम जारी अपनी देहदान की वसीयतों में देह्दानियों ने मानवता की भलाई का संदेश देते हुए अपनी भावनाएं प्रगट की। देहदानी शिखा सिन्हा ने कहा कि मरने के बाद मैंने अपना शरीर जिंदा समाज को समर्पित कर अपना मानवधर्म निभाया है। देहदानी प्याली का कहना है कि, महिला दिवस पर मैंने अपनी मां और पति के साथ देहदान का बड़ा निर्णय लेकर अपने मनुष्य जीवन को सही अर्थों में साकार करने की कोशिश की है। संतोष तिवारी, योगेश मिश्रा, राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

देहदानियों ने वसीयत भी सौंपी।
खबरें और भी हैं...