12 जून को रिलीज होगी उर्वशी स्टारर ‘वर्जिन भानुप्रिया’
फैमिली कॉमेडी फिल्म... **
उर्वशी रौतेला स्टारर फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ 12 जून को देशभर में रिलीज होने वाली है। अजय लोहान निर्देशित इस फिल्म में उर्वशी एक ऐसी लड़की का रोल निभा रही हैं जिसका ताल्लुक एक रूढ़ीवादी परिवार से है। एक दिन वह फैसला करती है कि अब उसे वर्जिन नहीं रहना है। इसके बाद उसकी लाइफ में क्या उथल-पुथल मचती है वही फिल्म की कहानी है। अपने टाइटल के विपरीत यह फिल्म एक फैमिली कॉमेडी फिल्म है, जो युवाओं और उनके परिवार के बीच के रिश्तों पर फोकस करती है। इस फिल्म में उर्वशी के अलावा गौतम गुलाटी, अर्चना पूरण सिंह, डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता और ब्रिजेंद्र काला जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।