पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशे की हालात में नहाने के लिए तालाब गया, डूबने से हाे गई मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिलाई| छावनी के दर्री तालाब में होली खेलने के बाद बुधवार को तलाब में नहाने गए युवक की डूबन से मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसका शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। जामुल पुलिस के मुताबिक, घटना औद्योगिक क्षेत्र छावनी स्थित तालाब का है। मृतक दुष्यंत देशमुख निवासी महावीर चौक छावनी है। वह पेशे से ड्राइवर था। पुलिस के मुताबिक मंगलवार से दुष्यंत होली के कारण शराब पी रहा था। बुधवार शाम करीब 4 बजे वह तलाब में नहाने गया और गहराई में पहुंच गया। इससे उसकी डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में मौके पर पहुंच गई थी।

बता दें कि पिछले साल भी होली के त्योहार पर नहाने के लिए गए एक युवक की डूबने से मौत हुई थी। दो साल में इस तरह की दूसरी वारदात है।
खबरें और भी हैं...