पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली खेलने जा रहे युवक ने नशेड़ियों को बीच रास्ते से हटने कहा तो पीट-पीट कर मार डाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वैशाली नगर थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाके कैंप-1 वृंदानगर में दिनदहाड़े शैलेष यादव की मौत हो गई। घायल हालत में उसे निजी अस्पताल पहुंचा गया। जहां से उसके परिजन को सड़क दुर्घटना में चोटिल होने की जानकारी मिली। शैलेष के पिता ने उसे जिंदा होने की उम्मीद में सेक्टर 9 अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने शैलेष को मृत घोषित कर दिया। होली खेलने के लिए शैलेष निवासी शास्त्रीनगर के पास दोस्त का फोन आया था। कुछ देर बाद शैलेष अपने दोस्त राज और एक अन्य के साथ कार से होली खेलने के लिए निकला था। राज ने पुलिस को बताया कि शास्त्री नगर में सड़क पर कुछ युवक होली खेल रहे थे। युवकों को रास्ता देने के लिए शैलेष कार से उतर कर गया था। नशे में रास्ते में नाच रहे युवकों ने उस पर तलवार, चाकू और डंडे से जानलेवा हमला कर दिया था। जान बचाने के लिए शैलेष कार की तरफ भागकर आ गया था। इस पर नशेडिय़ों ने कार में भी तोड़फोड़ की थी। हत्या की वारदात को सड़क दुर्घटना बताने के लिए मारपीट करने वालों ने अफवाह फैला दी थी। पुलिस ने मारपीट करने वाले कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिससे हत्या और हादसे का सच सामने आ सके। माारपीट करने वाले कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। शार्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

पुलिसिंग पर उठ रहे सवाल, क्योंकि- पुलिस गश्त करती रही और दिनदहाड़े हो गई युवक की हत्या


वैशाली नगर समेत पूरे शहर में हुड़दंगियों से निपटने के साथ शांति व्यवस्था बना रखने के लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर गश्त करती रही। वहीं दिन दहाड़े करीब डेढ़ बजे शैलेष पर हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। शैलेष के सिर पर डंडे से वार किया गया था। उसके सिर पर गंभीर चोट थी। पसलियां टूट गई थी। इसके बाद उसे घायल हालत में निजी अस्पताल पहुंचा दिया गया था। यहां से शैलेष के दोस्त राज मिश्रा ने उसके पिता राधे यादव को फोन लगाकर घटना की सूचना दी थी। अस्पताल से पिता उसे दूसरे अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने गुरुवार को पीएम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

मृतक पर तलवार, डंडे से लेकर कई हथियारों से किया हमला

पुलिस के मुताबिक, शैलेष अपने दोस्त राज और एक अन्य के साथ कार से होली खेलने के लिए जा रहा था। रास्ते में ऋषभ, मुनीर गुप्ता, रमेश जांगड़े, गोपी राव, सोमनाथ, सुनील गुप्ता, कुबेर गुप्ता समेत अन्य युवक होली खेल रहे थे। सभी रोड पर डांस कर रहे थे। इससे आवागमन बाधित हो रहा था। शैलेष कार से उतरकर युवकों को रास्ते से हटने के लिए बोलने गया था। इसी बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद सभी ने मिलकर उसपर जानलेवा हमला कर दिया। जान बचाने के लिए शैलेष कार की तरफ वापस लौटा था। लेकिन बदमाश पीछा करते हुए कार के पास पहुंचे और गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी। इससे राज व अन्य साथी गाड़ी लेकर वहां से चले गए थे। शैलेष के पिता ने आवेदन लिखकर मारपीट करने वालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की शिकायत की है। उसने बेटे की हत्या करने की शंका जाहिर की है। पुलिस को शैलेष के पिता ने बताया है कि होली के दिन राज ने बेटे को फोन लगाकर मिलने के लिए बुलाया था। घर में मौजूद होने की वजह से उसे पता चल गया था कि बेटा दोस्त से मिलने जा रहा है।

क्राइम सीन : वारदात को सड़क हादसा बताने के लिए बदमाशों ने फैलाई दुर्घटना में मौत होने की अफवाह, सख्ती से पूछताछ की तो किया कबूल

शैलेष के पिता ने उसे जिंदा होने की उम्मीद से दो अस्पताल लेकर गए। जहां मृत घोषित कर दिया।

पूरी वारदात की साजिश में दोस्त भी शामिल

एएसपी लखन पटले के मुताबिक शैलेष को फोन लगाकर बुलाने वाला दोस्त पूरी वारदात की साजिश में शामिल है। घटना के समय वह कार छोड़कर दोस्त को घायल हालत में छोड़ दिया। मृतक के दोस्त ने कई लोगों के नाम बताए है। सभी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस शैलेष के दोस्त को भी आरोपी बनाएगी।

युवक के शरीर पर गंभीर चोट के कई निशान:पुलिस

सीएसपी अजीत यादव के मुताबिक शव परीक्षण से स्पष्ट हो गया है कि मृतक के साथ मारपीट हुई है। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले है। पीएम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। युवक के परिजन ने हत्या करने की शंका जाहिर की है। फिलहाल पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

होली के पहले सभी थाना प्रभारियों ने शांति समिति की बैठक की थी। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत नागरिक मौजूद थे। वैशाली नगर में बैठक के दौरान रहवासियों ने वृंदा नगर को संवेदनशील बताते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा था। इसके बाद भी पुलिस ने व्यवस्था दुरुस्त नहीं की थी। जिसका नतीजा रहा कि दिन दहाड़े हत्या हो गई। रहवासियों ने पुलिस को बताया था कि इसी इलाके में पहले भी एक जनप्रतिनिधि की होली के दिन हत्या हो गई थी। इस क्षेत्र में बेखौफ नशेड़ी हंगामा करते है। अवैध तरीके से होली के दिन नशा बिकता है।

शांति समिति की बैठक ने चेताया था पुलिस को
खबरें और भी हैं...