पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कभी रूकना नहीं की थीम पर महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर की महिलाओं के सम्मान में भिलाई विधायक व मेयर देवेंद्र यादव के नेतृत्व में महिलाओं ने स्कूटी रैली निकाली। महिलाओं के साथ स्वयं भी स्कूटी चलाकर लोगों को जागरुकता का संदेश दिया। इस रैली के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि शहर की महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें पहचान दिलाने वे हमेशा उनके साथ रहेंगे ताकि वे रूके नहीं और हमेशा आगे बढ़ती रहें।

यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तू रूकना नहीं की थीम कार्यक्रम आयोजित किया। रैली की शुरुआत रविवार सुबह सेक्टर-9 चौक से की गई। यह रैली सेंट्रल एवेन्यु से होकर सेक्टर-5 मार्केट स्थित डोम शेड तक निकाली गई। कई रंगारंग कार्यक्रम भी हुए।

जिस देश महिला प्रधान होगा, उस दिन विकसित देश बन जाएगा: देवेंद्र

इस मौके पर मेयर देवेंद्र ने कहा, इस रैली का उद्देश्य यह है कि हमारे शहर की बहन-बेटियों को यह अहसास हो कि वे बिना डरे हमेशा आगे बढ़े क्योंकि उनका उत्साह बढ़ाने हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमारे शहर की बहन बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और इनके इसी हौसलों को सलाम करने हमारी एक पहल है। आगे उन्होंने कहा कि हमारा देश पुरूष प्रधान है इस लिए हमारा देश विकासशील देश है। जिस दिन महिला प्रधान हो जाएगा उस दिन हमारा देश विकसित देश बन जायेगा। भारत के निर्माण और विकास में महिलाओं का पूरा योगदान है।

महिला दिवस पर विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली गई रैली।
खबरें और भी हैं...