पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूनियन की दखल से तीन माह बाद मजदूरों को मिला पूरा वेतन, चेहरे पर खुशी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिलाई|भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका मजदूरों को पिछले तीन माह से ठेकेदार द्वारा वेतन नहीं दिया जा रहा है। कुछ विभागों में प्रबंधन ने भुगतान किया है। मकसद यह है कि ठेका मजदूरों को आर्थिक संकट से बचाया जा सके। तकनीकी सेवाएं विभाग के ठेका श्रमिकों का भी वेतन पिछले तीन महीन से अटका था। मजदूरों की इसकी जानकारी बीएसपी वर्कर्स यूनियन के वरिष्ठ सचिव को दी।

इसके बाद मामला अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता के पास पहुंचा। विभागीय अधिकारियों से चर्चा करने के बाद प्रबंधन ने मजदूरों को भुगतान करना शुरू कर दिया। विभाग द्वारा श्रमिकों के खाते में बकाया राशि जमा हो गई है। अब समय से वेतन इनके खातों में चला जाएगा। खास यह है कि इन मजदूरों को अब पूरा वेतन मिल सकेगा। ठेकेदार द्वारा दी जाने वाली राशि में कटौती होने से मजदूर परेशान थे।
खबरें और भी हैं...