कुर्मीगुंडरा में योग शिविर शुरू, शिक्षक बता रहे इसके फायदे
जामगांव आर|आयुष्मान भारत योजना के तहत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर ग्राम कुर्मीगुंडरा में योग शिविर शुरू हुआ। योग प्रशिक्षक गुलाब साहू ने बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत सभी को स्वस्थ रखने के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके पूर्व भी योग शिक्षक गुलाब साहू के नेतृत्व में परसाही, बीजाभाटा, चुलगहन में शिविर लगाकर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया गया। योगेंद्र साहू, ढालसिंह साहू भी उपस्थित रहे। योग शिविर में आरएचओ ललित साहू, डी वर्मा, परमानंद साहू, लोमस सहित अन्य शामिल हुए।