पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • Bhilai News Chhattisgarh News You Should Take Advantage Of The Opportunity Do Not Back Down From Working Hard Only You Will Succeed Mayor

मिले मौका का आप लाभ उठाएं, मेहनत करने से पीछे न हटें तभी होंगे सफल: मेयर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संतोष रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तकनीकी, सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव ‘व्योम 2020 का समापन हुआ। दो दिनों तक चले व्योम के 50 इवेंट के विनर्स को विजेताओं ने सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव रहे। काॅलेज में स्पोर्ट्स के साथ नाटक और डांस में भी छात्रों ने अपने हुनर को दिखाया। कार्यक्रम में दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, पार्षद गंजपारा ऋषभ जैन, गौतम पारख, अनुराग अग्रवाल समूह के चेयरमैन संतोष रूंगटा, संतोष सेन मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथि विधायक यादव ने कॉलेज में अध्ययन के दौरान हुई गलतियों और फिर उससे सीख लेकर आज जिस मुकाम पर हैं के सफर को साझा किया।

स्टूडेंट्स को दिए गए मोमेंट व सर्टिफिकेट

समापन में कॉलेज के सभी होनहार छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समूह के निदेशक डॉ. सौरभ रूंगटा, एफ एंड ए सोनल रूंगटा, डॉयरेक्टर एंड फायनेंस महेंद्र श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ. मोहन अवस्थी, डॉ. डीके त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. नीमा एस बालन, प्रो. एसबी बुर्जे आदि मौजूद रहे।

ऐसे सपने देखो की वह पूरे हो सके: रूंगटा

चेयरमैन संतोष रूंगटा ने कहा सपने ऐसे देखो कि वह पूरे हों। आपको जो मंच मिले उसे स्वीकारे, स्पर्धा के रूप में चुनौतियों से लड़ें, इसका लाभ निश्चित ही भविष्य में मिलेगा। यह जीवन का पूर्णविराम नहीं है। हार-जीत जीवन के दो पहलु हैं इसे स्वीकारना सीख गए, तो समझो कठिनाइयों को संभालना सीख गए।

व्योम के समापन समारोह में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम ।
खबरें और भी हैं...