पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पतोरा में युवाओं ने पर्व के दिन रोपे पौधे, फिर खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उतई|दुर्ग जिले का पतोरा गांव, पौधे लगाने और पेड़ों को संरक्षित करने में सबसे आगे है। इसे ध्यान में रखते हुए इस बार युवाओं ने होली भी अनोखे ढंग से मनाई। पर्व के दिन युवाओं ने सबसे पहले पौधे रोपे और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इसके बाद होली खेली। सरपंच अंजिता साहू, उपसरपंच घनश्याम साहू, पंच गोपेश साहू, भोलू बंदे, पुरेंद्र जांगड़े, ताकेश ठाकुर, हरीश ठाकुर, आरती साहू आदि ने कहा कि अब यह परंपरा जारी रहेगी। यहां के युवाओं की यह सोच एक नई दिशा दिखाती है। यदि हम चाहते है कि, हमारी यह धरती, प्राणी सुरक्षित रहे तो पेड़-पौधों की रक्षा के लिए गंभीर होना होगा।
खबरें और भी हैं...