पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युधिष्टिर ने आॅल इंडिया फॉरेस्ट मीट में जीता चार गोल्ड मेडल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओडिसा में आयोजित हुई 25वीं आॅल इंडिया फॉरेस्ट मीट में दुर्ग के एथलीट और मरोदा क्लब के युधिष्टिर साहू ने व्यक्तिगत विजेता का खिताब अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की। युधिष्टिर ने इस चैंपियनशिप में चार गोल्ड मेडल हासिल कर व्यक्तिगत विजेता का खिताब जीतने में सफल रहे। वन विभाग में कार्यरत युधिष्टिर साहू मरोदा क्लब में एथलेटिक्स का अभ्यास करते हैं। उन्होंने इस एथलेटिक्स मीट में 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, और 25 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक लेकर पुरूष वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियन का ताज अपने नाम किया। युधिष्टिर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। एनआईएस कोच विनोद नायर के मार्गदर्शन में वो ट्रेनिंग लेते हैं। विनोद नायर ने बताया कि पिछले साल भी युधिष्टिर ने बेहतर प्रदर्शन कर मेडल जीता था।

खबरें और भी हैं...